फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, hoshiarpur, cbi attest postman and inspector

रिश्वत लेते डाक इंस्पेक्टर, पोस्टमैन गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (दसूहा/होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (दसूहा/होशियारपुर) Updated Tue, 08 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
punjab, hoshiarpur, cbi attest postman and inspector
पैसे के कथित हेरफेर को छुपाने के लिए पोस्टमैन को ब्लैकमेल करने वाले
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस दसूहा के पोस्ट इंस्पेक्टर और एक पोस्टमैन को चंडीगढ़ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने 70 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर आरसी खत्री की अगुवाई वाली 18 सदस्यीय टीम ने मंगलवार दोपहर से शाम साढ़े छह बजे तक अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सब डिवीजनल इंस्पेक्टर पोस्ट ऑफिस दसूहा सुखविंदर सिंह और सफदरपुर में तैनात सुखमोहन लाल के रूप में हुई है। माहिलपुर डाकघर में तैनात पोस्टमैन (मल्टी टास्किंग स्टाफ) जगदीप निवासी मुकेरियां की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की थी। आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि जब वह सफदरपुर में तैनात था तो उसने एक उपभोक्ता की खाता पासबुक में जमा कैश की एंट्री की थी। बाद में उसने उपभोक्ता के कहने पर उसे रकम लौटा एंट्री डिलीट कर दी थी। उसकी पोस्टिंग के बाद सुखमोहन सफदरपुर में तैनात हो गया। उसने डिलीट की गई एंट्री का हवाला देकर सब डिविजनल इंस्पेक्टर पोस्ट ऑफिस दसूहा सुखविंदर सिंह को शिकायत की।

दोनों ने मिलकर जगदीप को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी नौकरी जाने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद 75 हजार में मामला सेट हुआ। जगदीप ने दोनों को पांच हजार रुपये देने के बाद सीबीआई को शिकायत कर दी। सीबीआई की टीम ने दसूहा पोस्ट ऑफिस पर रेड की और आरोपियों से साढ़े पांच घंटे गहन पूछताछ कर दोनों के घरों में भी सर्च की। एएसपी राम गोपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed