फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: Excise department and police action; Lahan worth Rs 2.70 crore caught, smugglers ran away

Punjab: आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई; 2.70 करोड़ की लाहन पकड़ी, नदी में तैरकर भागे तस्कर

Sun, 24 Mar 2024 02:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

जालंधर में सुबह सतलुज नदी में छापा डालकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान 2.70 करोड़ की लाहन पकड़ी गई और मौके से तस्कर तैरकर लुधियाना की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
Punjab: Excise department and police action; Lahan worth Rs 2.70 crore caught, smugglers ran away
पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में अवैध शराब के कहर का असर अब दिखा है। जालंधर में रविवार तड़के आबकारी विभाग और देहात पुलिस ने सतलुज नदी से सटे मेहतपुर के क्षेत्र में बारिश के बीच छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी दरिया पार कर लुधियाना की ओर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों इतने शातिर थे कि सतलुज दरिया के पास ही आरोपियों ने बड़े बड़े गड्ढे बनाए हुए थे। उसी में लकड़ी के स्टैंड लगाकर आरोपी शराब बना रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार टीमों को मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन और 8 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने उक्त सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थ की मार्केट वैल्यू करीब 2.70 करोड़ रुपये की थी। पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब के सेवन से 22 मौतें हो चुकी हैं। 


सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा जालंधर एक्साइज विभाग को अवैध शराब को लेकर सख्त हिदायतें दी गई थी। विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि सतलुज नदी किनारे अवैध रूप से शराब की भट्टियां लगाकर शराब बनाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह 6 बजे जालंधर रूरल पुलिस की मदद से मेहतपुर के गांव वेरां में रेड कर दी।

पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी मौके से सतलुज दरिया में कूद कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। जब टीम मौके पर पहुंची तो शराब की भट्टियां चालू थी और दरिया के पानी से ही शराब बनाई जा रही थी। मौके पर एक दर्जन के करीब लोग काम कर रहे थे, जोकि टीमों को देख कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed