Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Phillaur Sub Inspector Bhushan Kumar new controversy threatened by Pakistani don Shahzad Bhatti

Punjab: नए विवाद में फिल्लौर का पूर्व SHO, पाकिस्तानी से कनेक्शन; एजेंसियां अलर्ट, डॉन बोला- मैने कॉल नहीं की

Thu, 16 Oct 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Oct 2025 09:33 PM IST
सार

जालंधर के फिल्लौर पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। भूषण कुमार अब नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान से कनेक्शन जोड़ा है। 

विज्ञापन
Phillaur Sub Inspector Bhushan Kumar new controversy threatened by Pakistani don Shahzad Bhatti
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को न्याय दिलाने के बजाय पीड़िता और उसकी मां का शोषण करने के आरोप में फंसे जालंधर के फिल्लौर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। मामला दर्ज होने से पहले सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने कहा कि उसको पाकिस्तान से कॉल आई थी और कॉलर ने खुद को शहजाद भट्टी बताया था। अब पाकिस्तान से डॉन शहजाद भट्टी ने कहा है कि उसने थानेदार को फोन कर धमकी नहीं दी। जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई है वह नंबर उसका है ही नहीं।

विज्ञापन


भूषण कुमार पर बुधवार को केस दर्ज हुआ तो उसके बाद शहजाद भट्टी की पाकिस्तान से वीडियो ऑडियो अपलोड हुई और दावा किया कि उसने सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार को कॉल नहीं की थी। जिस नंबर को दर्शाया गया है वह उसका नंबर ही नहीं है। भट्टी ने कहा कि वह अगर किसी को पाकिस्तान से धमकी देता है तो सीधा अपने नंबर का इस्तेमाल करता है। पाकिस्तान का कनेक्शन आने के बाद केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई है और इस केस की पूरी जानकारी हासिल कर रही हैं। सवाल है कि अगर पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल भट्टी ने नहीं की तो किसने की?
विज्ञापन


वहीं बाल आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह का कहना है कि वह इस मामले में एक कमेटी का गठन करने जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस ने अपने थानेदार के खिलाफ केस दर्ज करते समय काफी कमजोर धाराओं का इस्तेमाल किया है। एक बच्ची के शारीरिक अंग से सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने छेड़छाड़ की है तो उसमें पोक्सो एक्ट क्यों नहीं लगाया गया? इसको लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क से जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता कीमती भगत ने कहा है कि अगर पुलिस अधिकारी भूषण कुमार के खिलाफ सख्त धाराएं नहीं लगाईं गईं तो वह एसएसप कार्यालय का घेराव करेंगे। डीएसपी एसएस बल का कहना है कि थाने के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सुरक्षित करवायी जा रही हैं। जिसके लिए चंडीगढ़ को लिखा गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ आपत्तिजनक आता है तो पोक्सो एक्ट लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed