फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mystery of Lamma Pind resident Lavleen murder solved in four days by Jalandhar police

Jalandhar Murder Solved: प्रेम विवाह के बाद पत्नी को पीटता था लवलीन, सास ससुर और दो सालों ने ऐसे दी मौत

Fri, 29 Jul 2022 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 12:46 PM IST
सार

लवलीन दिहाड़ी करता था और सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। जालंधर में घर में लवलीन के पिता राजिंदर कुमार और दो छोटे भाई हैं।

विज्ञापन
Mystery of Lamma Pind resident Lavleen murder solved in four days by Jalandhar police
मामले की जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत सिंह बाहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर देहात के थाना आदमपुर में ससुराल गए जालंधर के लम्मा पिंड निवासी लवलीन (30) के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी चार दिन में सुलझ गई है। प्रेम विवाह और शादी के बाद बेटी से मारपीट करने से गुस्साए ससुरालियों ने ही गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मृतक के ससुर जसविंदर सिंह, सास शकुंतला, साले युवराज सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

ससुराल से 200 मीटर दूरी पर खेतों में मिला था अधजला शव 

चार दिन पहले ससुराल से 200 मीटर की दूरी पर खेतों में लवलीन का अधजला शव मिला था। लवलीन के पिता राजेंद्र कुमार ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए थे। जिस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। अपने बयान में राजेंद्र कुमार ने कहा था कि उसे बेटे के ससुराल पक्ष पर शक है क्योंकि वह प्रेम विवाह से नाराज थे जिसके बारे में बेटे ने दो तीन बार उन्हें बताया भी था। उसे सास ससुर और दोनों साले जान से मारने की धमकी देते हैं। उसका एक साला युवराज ग्रंथी था।  

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पाया कि लवलीन शराब पीने का आदी था। लवलीन शराब पीकर पत्नी और बच्चों को पीटता था। घटना वाले दिन भी दोपहर को शराब पीकर आया और पत्नी और बेटी के साथ झगड़ा करने लगा। इससे नाराज युवराज और उसके भाई ने पिता जसविंदर सिंह और मां शकुंतला देवी के साथ लवलीन को पकड़ कर उसके सिर में कड़ा मारा और मुंह में कपड़ा डालकर गला घोंट दिया। रात के समय लाश को साइकिल पर ले जाकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद कटार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर आग लगा दी ताकि शव की पहचान न हो सके। पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग को प्रोटेक्शन होम लुधियाना भेज दिया, जबकि बाकी तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed