{"_id":"60e9a0d1bb21463d355099fe","slug":"misdeed-with-young-man-by-pathi-of-gurudwara-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दिमागी तौर पर कमजोर युवक के साथ गुरुद्वारे के पाठी ने किया कुकर्म, ठीक से बोल नहीं पाता था... पर पिता जान गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: दिमागी तौर पर कमजोर युवक के साथ गुरुद्वारे के पाठी ने किया कुकर्म, ठीक से बोल नहीं पाता था... पर पिता जान गए
Sat, 10 Jul 2021 07:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:00 PM IST
सार
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामला सामने आने पर 52 साल के आरोपी की सेवाएं समाप्त कर दी। वहीं पीड़ित युवक ऊंचा सुनता है और सही से बोल नहीं पाता है लेकिन उसके पिता ने उसकी बात समझी और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
कुकर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गुरुद्वारा बाबा निहाल सिंह तल्हन में 52 साल का पाठी 22 साल के दिमागी तौर पर कमजोर युवक से कुकर्म करता रहा। जब युवक ने अपने पिता को इसके बारे में बताया तो पूरा मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत धार्मिक स्थल पर गलत काम करने के आरोप में धार्मिक भावनाएं आहत करने व कुकर्म का केस दर्ज कर पाठी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला सामने आने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी कड़ा संज्ञान लिया और तुरंत आरोपी पाठी की सेवाएं समाप्त कर उसे वहां से निकाल दिया। पतारा इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका 22 साल का बेटा दिमागी रूप से कमजोर है और ठीक से बोल भी नहीं पाता है। वह ऊंचा सुनता है, लेकिन वह अपने बेटे की हर बात को समझ जाते हैं।
विज्ञापन
उसके बेटे ने उन्हें बताया कि उसके साथ कुकर्म किया गया है। यह एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार हो चुका है। बेटे को लेकर गुरुद्वारा साहिब में गए तो वहां जाकर पता चला कि आरोपी पाठी सोहन सिंह है, जो गुरदासपुर जिले की बटाला तहसील के गांव डडियाला नजारा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पाठी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दिमागी रूप से कमजोर युवक का मेडिकल भी करवाया गया है।
विज्ञापन