फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mining, officer, truck,

माइनिंग अधिकारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

Mon, 18 May 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 18 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन को रोकने के लिए लगाए गए नाके के दौरान एक टिप्पर चालक ने माइनिंग
विज्ञापन
अधिकारी को कुचलने का प्रयास किया। मुलाजिमों ने किसी तरह टिप्पर को रोका तो चालक उनके साथ हाथापाई कर फरार हो गया। माइनिंग अधिकारी ने टिप्पर को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट, चोरी के अलावा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ विमलकांत का कहना है कि पुलिस चालक मिंटू की तलाश कर रही है।



माइनिंग अधिकारी अमरजीत सिंह ने लंबा पिंड चौक पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक टिप्पर को रोका तो चालक मिंटू ने टिप्पर को दौड़ा लिया। इसके बाद अमरजीत सिंह अपने मुलाजिमों के साथ उसको रोकने के लिए दौड़े, इस पर चालक ने उनको ही कुचलने का प्रयास किया। मुलाजिमों ने किसी तरह उसको काबू किया तो चालक उनके साथ हाथापाई कर भाग निकला। सूत्रोें से पता चला कि टिप्पर का संबंध शिअद की एक महिला नेता से है। वहीं भाजपा नेता व ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन अमरजीत सिंह अमरी ने अधिकारियों से मांग की है कि टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर खनन करने वाले का असली चेहरा सामने लाया जाए। अमरी ने कहा कि खनन कौन कर रहा है, इसमें किन लोगों की शमूलियत है, इसका खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed