फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   manpreet murder case, accused balraj arrest, noida, crime, jalandhar

मनप्रीत की हत्या का मुख्य आरोपी बलराज नोयडा से काबू

Tue, 31 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Tue, 31 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
manpreet murder case, accused balraj arrest, noida, crime, jalandhar
गिरफ्तार
गुरु नानकपुरा में कुछ दिन पहले हुई खालसा कॉलेज के छात्र मनप्रीत की हत्या के मुख्य आरोपी राजू औलख समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर का दावा है कि हत्या कॉलेज की प्रधानगी को लेकर ही हुई थी। आरोपियों की पहचान राजू औलख, मनिंदर, भरत और करण कलसी के रूप में हुई है।  पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने मंगलवार देर शाम प्रेसवार्ता में बताया कि हरसिमरनजीत सिंह बठिंडा पहले कॉलेज का उप-प्रधान था। बठिंडा और मनप्रीत के बीच गहरी दोस्ती थी। मनप्रीत बठिंडा का कट्टर समर्थक था। वहीं राजू औलख इस बार कॉलेज का प्रधान बनना चाहता था। इसको लेकर राजू औलख और बठिंडा में रंजिश चल रही थी। दोनों तरफ से एक दूसरे गुट को देख लेने की धमकियां दी जा रही थीं।   

कमिश्नर शुक्ला के मुताबिक घटना वाले दिन दोनों गुटों ने एक दूसरे से टकराने के लिए गुरु नानकपुरा का टाइम रखा था और दोनों गुट वहां हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। वहां जब राजू औलख ने अटैक किया तो मौके से बठिंडा व अन्य भाग गए।  राजू के साथ काफी लड़के थे और इनके पास धारदार हथियार भी थे। वहां मनप्रीत व उसका एक दोस्त मुनीश ही बचा। राजू औलख व उसके साथियों ने मनप्रीत को धारदार हथियारों से इतना मारा कि वह मौके पर मर गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केस में चार और आरोपी फरार है जिनकी  तलाश की जा रही है। एटीएम से मिली डिटेल के बाद पता चला है कि राजू औलख शिमला में है। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि राजू शिमला से नोयडा चला गया है जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed