फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man set on fire in jalandhar

Jalandhar: सिगरेट की दुकान पर खड़े युवक को पहले पीटा, फिर तेल डाल लगा दी आग, देर रात हुई वारदात

Fri, 17 Nov 2023 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 12:50 PM IST
सार

मोहित के दोस्त रोहित ने बताया कि वह खोखे पर खड़ा था। तभी करीब छह युवक आए जिन्होंने मोहित को पीटना शुरू कर दिया और आखिर में तेल डाल जला दिया। उसने शोर मचाया तो युवक भाग गए। उसने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा है।

विज्ञापन
Man set on fire in jalandhar
युवक को लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के मिट्ठापुर रोड पर चीमा चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने एक युवक को पहले पीटा और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को झुलसी हालत में पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मोहित चोपड़ा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहित गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे बीड़ी-सिगरेट की दुकान पर खड़ा था। इतने में कुछ युवक आए और उससे गाली-गलौज शुरू कर दिया। पहले उसे पीटा और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। मोहित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहां से निकल रहे एक आटो चालक ने उसे पिम्स अस्पताल में दाखिल करवाया था। देर रात थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। देर रात घायल के पारिवारिक सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मोहित के दोस्त रोहित ने बताया कि वह खोखे पर खड़ा था। तभी करीब छह युवक आए जिन्होंने मोहित को पीटना शुरू कर दिया और आखिर में तेल डाल जला दिया। उसने शोर मचाया तो युवक भाग गए। उसने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा है। थाना सात की पुलिस ने रोहित के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed