{"_id":"6471918c3bdfdf71bd060686","slug":"man-attacked-in-jalandhar-cantt-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, पैर में मारी गोली, एक साल पहले जीजा पर भी की थी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, पैर में मारी गोली, एक साल पहले जीजा पर भी की थी फायरिंग
Sat, 27 May 2023 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 10:43 AM IST
सार
पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है। देर रात वह अपनी मां से मिलने जालंधर कैंट पहुंचा था, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर कैंट में शुक्रवार देर रात निजी रंजिश में एक युवक पर हमला कर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पैर में लगी। घटना के बाद गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है। देर रात वह अपनी मां से मिलने जालंधर कैंट पहुंचा था, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला किया फिर गोली मार दी जो उसके पैर में लगी जिससे नितिन वहीं गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने एक साल पहले नितिन के जीजा पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने नितिन की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नितिन के होश में आते ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।