फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   loot, snatching, car snatched, pistols. faridkot crime, jalandhar, punjab

फरीदकोट में पिस्तौल दिखाकर कार छीनी

Sun, 22 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 22 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
loot, snatching, car snatched, pistols. faridkot crime, jalandhar, punjab
लूट - फोटो : demo
बठिंडा से सटे जिले के गांव वाडा भाई का के एक ढाबे से पिस्तौल दिखाकर स्विफ्ट कार छीनने का मामला सामने आया है। थाना बाजाखाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में बरनाला के गांव दीवाना निवासी जगसीर सिंह ने बताया कि वह राजीव घई की कार पर बतौर ड्राइवर काम करता है। शनिवार रात वह अपने मालिक के साथ कोटकपूरा-बठिंडा रोड पर गांव वाडा भाई का के पास गोल्डी के ढाबे पर खाना खाने रुके थे। खाना खाने के बाद उसके मालिक राजीव घई ने कार से पर्स निकालकर लाने को कहा।
विज्ञापन


पर्स निकालने के लिए उसने जैसे ही चाबी लगाकर गाड़ी का दरवाजा खोला तो 3-4 युवकों ने उसपर धावा बोल दिया। इनमें से एक युवक ने उसे डंडा मारा और एक ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों के पास भी एक सफेद की कार थी और वह उसकी गाड़ी को भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबे व कार के बीच ट्रक खड़ा होने के वजह से ढाबे पर मौजूद लोगों को कुछ पता नहीं चल पाया। थाना बाजाखाना के सहायक एसएचओ शिंदरपाल सिंह ने बताया कि बयान के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed