{"_id":"57b5a7d74f1c1bda786ec706","slug":"loot-robbers-escaped-buffalo-and-car-looted-moga-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे व्यापारी को बंदी बना भैंसें और गाड़ी लूट कर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे व्यापारी को बंदी बना भैंसें और गाड़ी लूट कर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 18 Aug 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अजीतवाल में वीरवार सुबह हथियारबंद लोग व्यापारी को सुनसान खेत में ट्यूबवेल की कोठरी में बंदी बना भैंसें लूट कर फरार हो गए। थाना अजीतवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना अजीतवाल में व्यापारी जगराज सिंह, जोगिंद्र सिंह और जगरूप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी भैंसें लूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह वीरवार सुबह 3 बजे गांव सरावा जिला फरीदकोट में दो भैंसें और कटरू को पिकअप में गांव सीलो खुर्द जिला लुधियाना लेकर जा रहे थे।
इस दौरान लुधियाना व गांव किली चाहाल के पास बोलेरो गाड़ी में सवार करीब 7 हथियारबंद लुटेरों ने उनकी पिकअप को घेर कर रुकवा लिया। साथ ही उनसे मारपीट भी की। इसके बाद उन्हें गांव गालब कलां लिंक रोड के पास सुनसान खेत में ट्यूबवेल की कोठरी पर ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने गाड़ी मालिक और ड्राइवर की बाजू बांध कर कोठरी में बंद कर दिया। बाद में धमकियां देते हुए भैंसों से लादी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि काफी मुश्किल से हाथ खुलवाकर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित व्यापारियों ने जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा से मांग की है कि व्यापारियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।