फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   loot, crime, mastermind, ex, employee

पंद्रह दिन पहले निकाला गया मुलाजिम ही निकला मास्टमाइंड

Sat, 11 Jul 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 11 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
जालंधर देहात पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कपूरथला रोड स्थित मंडल पेट्रोल पंप
विज्ञापन
को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लुटेरों को काबू कर लिया है जबकि एक फरार चल रहा है।


पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप का पुराना मुलाजिम ही वारदात का मास्टर माइंड निकला। जबकि एक आरोपी विश्व विख्यात दून स्कूल का विद्यार्थी रह चुका है।
एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह तीन बजे के आसपास मंड फिलिंग स्टेशन पर छह हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोलकर वहां कार्यरत विजय कुमार व सुनील कुमार को घायल कर  33 हजार की नकदी के अलावा एक लैपटाप, मोबाइल फोन  लूट लिया था।



एसपी के मुताबिक केस की जांच आईपीएस अधिकारी विवेकशील सोनी, करतारपुर के डीएसपी रणजीत सिंह रंधावा, डीएसपी (डी) परमिंदर सिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मंड फिलिंग स्टेशन की फुटेज देखी। उसमें एक आरोपी का हुलिया पंप से काम से निकाले जा चुके अजय कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी आनंद नगर मकसूदां से मिल गया। पुलिस ने अजय को हिरासत में लिया तो उसने लूट की सारी कहानी बयान कर दी। अजय कुमार को पंप से निकाला जा चुका था और वह इन दिनों खाली था।


उसको पता था कि पंप पर रोजाना रात को एक लाख रुपये के आसपास कैश होता है। उसने पंप पर लूट की योजना बनायी और इसमें पुराने अपराधी रमनदीप अरोड़ उर्फ बिट्टू पुत्र मान सिंह निवासी आनंद नगर मकसूदां, संजय निवासी ईसा नगर, विशाल गिल पुत्र बलवीर सिंह निवासी गोल्डन कालोनी जालंधर कैंट, गौरव शर्मा निवासी अमृत विहार वगगन रंधावा निवासी चुगिट्टी को अपने साथ मिला लिया। योजना मुताबिक सभी ने नकाब पहनकर पंप पर धावा बोल दिया और दो मुलाजिमों को घायल कर वहां से लूटपाट कर फरार हो गए।



दो के पास से नशीले पदार्थ भी मिले
पुलिस ने अजय से 125 ग्राम नशीला पाउडर, रमनदीप से 160 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। गगन रंधावा फरार चल रहा है जबकि बाकी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव शर्मा दून स्कूल का विद्यार्थी रह चुका है और काफी अच्छे घराने से हैं। पुलिस के मुताबिक रमनदीप पर पहले भी तीन केस चोरी व लूटपाट के दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed