{"_id":"577f99c04f1c1be6567fb435","slug":"loot-businessman-looted-loot-of-two-lakhs-rupees-bike-rider-two-accused-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो लुटेरों ने व्यापारी से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो लुटेरों ने व्यापारी से दो लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार दो लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी से लगभग दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी ने लुटेरों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के बयान लिख कार्रवाई शुरू कर दी।
अनंत फैब्रिक्स के मालिक बृज मोहन गर्ग ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही घर के बाहर पहुंचा कि बाइक सवार दो लुटेरे उससे पैसों से भरा बैग छीन कर भाग गए। गर्ग ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया, लेकिन सीआईए स्टाफ के पास जाकर गर्ग की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया जिस कारण लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरों का सुराग लगाने में जुट गए।