फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Loot at gambling den in Jalandhar

Jalandhar: पिस्तौल दिखा कर जुआ खेल रहे 20 युवकों से चार नकाबपोशों ने रुपये लूटे, पुलिस को शिकायत का इंतजार

Mon, 26 Aug 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

जेएमपी फैक्टरी के सामने बने चबूतरे में रविवार रात करीब 20 युवक जुआ खेल रहे थे। बाइक पर आए चार आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे पैसे लुट लिए।

विज्ञापन
Loot at gambling den in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर जालंधर में रविवार देर रात सोढल रोड पर बाइक पर आए चार लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर जुए के अड्डे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक जेएमपी फैक्टरी के सामने बने चबूतरे में जुआ चल रहा था और पहले भी उक्त जुए के अड्डे पर लूट हो चुकी है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात चबूतरे पर करीब 20 युवक जुआ खेल रहे थे, तभी 4 युवक बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर आए और पिस्तौल निकाल ली। उन युवकों ने जुआ खेल रहे युवकों को धमकी दी कि अगर किसी ने भागने की कोशिश की या पैसे नहीं दिए तो उसे गोली मार दी जाएगी। पिस्तौल देखकर जुआ खेल रहे सभी युवकों ने अपनी सारे पैसे लुटेरों को दे दिए। यह रकम करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल यह जुआ किसके द्वारा लूटा गया, इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उधर, थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने कहा है कि अभी तक किसी ने भी लूट की शिकायत नहीं की है। फिर भी उन्होंने ड्यूटी अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लुटेरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed