फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kartarpur Police and Forest Department busted animal smuggling gang in Jalandhar

Jalandhar: जंगली जानवर तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 95 लाख रुपये में बेच रहे थे टाइगर का बच्चा, दो गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:34 PM IST
सार

वन विभाग के अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष कुमार ने माना कि वह अब तक अपने गिरोह के साथ मिलकर 6-6 हजार रुपये में पांच बाज और तीन कछुए बेच चुका है। गिरोह मोर के बच्चे, तोते और अन्य पालतू जानवरों की भी तस्करी करता है।

विज्ञापन
Kartarpur Police and Forest Department busted animal smuggling gang in Jalandhar
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

करतारपुर पुलिस और जंगलात विभाग ने मिलकर पशु तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। 95 लाख रुपये में बंगाल टाइगर के बच्चे को बेचने की डील कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीष कुमार निवासी गांव नगला और अनमोल कुमार निवासी तेज मोहन नगर जालंधर बताया। मामले में नामजद तीसरा आरोपी न्यू देओल नगर निवासी दीपांशु अरोड़ा अभी फरार है। 

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप में करता था डील
थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि जंगलात विभाग के वन रेंज अफसर जसवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ में द पेट क्लब के नाम से दुकान चलाने वाले मनीष कुमार जंगली जानवरों की तस्करी करता है। अफसर ने बताया कि जांच करवाई गई तो पता लगा कि वह पहले भी गिरोह के साथ मिल जंगली जानवर बेच चुका है और अब व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राहकों को बंगाल टाइगर के बच्चे की वीडियो भेज कर 95 लाख रुपये में डील करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लुधियाना में तिहरा हत्याकांड: सलेम टाबरी में घर से मिली दंपती समेत तीन लाशें, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही जंगलात विभाग के साथ मिलकर मामले की जांच कर आरोपी मनीष कुमार अनमोल और दीपांशु अरोड़ा के खिलाफ नेशनल वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत 10 धाराएं लगाकर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक किशनगढ़ में दुकान चलाने वाले मनीष कुमार और अनमोल को पकड़ लिया गया है। मामले में नामजद तीसरे आरोपी दीपांशु अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। 

पांच बाज और तीन कछुए की तस्करी कर चुका है गिरोह
पूछताछ में पता चला कि गिरोह अब तक पांच बाज और तीन कछुए की तस्करी कर चुका है। वन विभाग के अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष कुमार ने माना कि वह अब तक अपने गिरोह के साथ मिलकर 6-6 हजार रुपये में पांच बाज और तीन कछुए बेच चुका है। गिरोह मोर के बच्चे, तोते और अन्य पालतू जानवरों की भी तस्करी करता है। वन विभाग के अफसर ने बताया कि यह गिरोह बड़े स्तर पर अपने मोबाइल की मदद से सोशल मीडिया पर ग्राहकों के ग्रुप बनाकर जंगली जानवरों की फोटो और वीडियो डालते हैं, जिससे ग्राहक इनके संपर्क में आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed