फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Rural Police arrested 19 accused including 13 sharp shooters of Pinda Nihaluwalian gang

Punjab Police: पिंदा निहालुवालियां गैंग का नेटवर्क ध्वस्त, 13 शार्प शूटर समेत 19 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी भी बरामद

Fri, 24 Jun 2022 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 03:03 PM IST
सार

पुलिस की वर्दी में नाभा जेल ब्रेक करने वाला पलविंदर सिंह पिंदा पिंदा गैंग का सरगना है। यह गैंग छह साल से सक्रिय है लेकिन गौंडर की मौत के बाद पलविंदर पिंदा की सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Jalandhar Rural Police arrested 19 accused including 13 sharp shooters of Pinda Nihaluwalian gang
जालंधर में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर देहात पुलिस ने पंजाब के बड़े गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पिंदा निहालुवालियां गैंग के 13 शार्प शूटरों और उन्हें पनाह देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 11 रिवाल्वर, आठ लाख रुपये की विदेशी करेंसी और दो वाहन बरामद किए गए हैं। एसएसपी देहात स्वप्न शर्मा ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एसएसपी देहात स्वप्न शर्मा ने बताया कि थाना लोहियां की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गैंगस्टरों को पकड़ा है। सभी 13 गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ हत्या, फिरौती और लूटपाट के जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन और बठिंडा में 24 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पिछले तीन हफ्तों से गैंगस्टरों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी जो अक्सर ट्रेसिंग एप का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते थे। इस बार पुलिस पार्टी पूरी तरह से सजग थी और नाके से ट्रैप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


गैंगस्टरों में 13 शूटर सुनील मसीह उर्फ जीणा, रविंदर उर्फ रवि, प्रदीप सिंह, मनजिंदर सिंह उर्फ शवी, सुखमन सिंह उर्फ सुभा वासी लोहियां जालंधर, संदीप उर्फ डल्ली, मेजर सिंह, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा, बलविंदर सिंह उर्फ गुड्डा, सुलिंदर सिंह सभी वासी नकोदर जालंधर, सतपाल उर्फ सत्ता वासी मक्खू फिरोजपुर, दविंदर पाल उर्फ दीपू और सतवंत सिंह उर्फ जग्गा वासी शाहकोट जालंधर शामिल है। पनाह और लॉजिस्टिक स्पोर्ट देने वाले छह आरोपियों में अमरजीत उर्फ अमर, बलवीर मसीह, ऐरक तीनों वासी लोहियां, हरविंदर सिंह वासी शाहकोट और बचित्तर सिंह वासी कपूरथला शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौंडर गैंग का करीबी रहा है पिंदा

पुलिस ने गैंगस्टरों के पास से छह पिस्टल 32 बोर, तीन पिस्टल 315 बोर, एक बंदूक 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर कुल 11 हथियार, आठ लाख रुपये की विदेशी करंसी और दो कारें बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि पिंदा निहालुवालियां गैंग का सरगना पुलिस की वर्दी में नाभा जेल ब्रेक करने वाला पलविंदर सिंह पिंदा गौंडर गैंग का करीबी रहा है और ग्रीस में बैठे साथी परमजीत उर्फ पम्मा वासी शाहकोट जालंधर के साथ मिलकर गैंग को चला रहा है। उन्होंने बताया कि परमजीत उर्फ पम्मा ही पिंदा गैंग को फाइनेंस करता है और अमरजीत सिंह उर्फ अमर को हवाला के जरिए विदेशी करंसी भेजता था जो आगे अलग-अलग वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार, रहने के लिए जगह और आने-जाने के लिए वाहनों के इंतजाम में खर्च होती थी।

नाभा जेल ब्रेक के बाद पिंदा ने बनाया अपना गैंग, 6 साल से सक्रिय

एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक के बाद गैंगस्टर पिंदा ने नए लड़कों को जोड़ना शुरू किया और विक्की गौंडर गैंग से अलग पिंदा गैंग बनाया। पिंदा ने नाभा जेल ब्रेक के बाद 2013 में पुलिस के पकड़ने पर एएसआई को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। पिंदा 2018 में गौंडर की मौत के बाद और एक्टिव हो गया और उसने जालंधर के लोहियां, शाहकोट और नकोदर के लड़कों को साथ लेकर मजबूत गैंग बना लिया। उसके बाद जालंधर और बठिंडा में कत्ल, जबरी वसूली, हाईवे आर्म्ड डकैती, लूटपाट और फिरौती के लिए काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed