{"_id":"69e089fd6f295261040142b3","slug":"jalandhar-robbery-at-tour-and-travel-agency-in-harnamdaspura-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: हरनामदासपुरा में टूर एंड ट्रैवल दुकान में लूट, महिला को बंधक बनाकर की वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: हरनामदासपुरा में टूर एंड ट्रैवल दुकान में लूट, महिला को बंधक बनाकर की वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Apr 2026 12:35 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 PM IST
सार
एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
दुकान में घुसे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित ‘वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.08 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर आरोपियों ने तिजोरी से नकदी निकाली और फरार हो गए। घटना हरनामदास पुरा में, जालंधर के थाना नंबर 2 क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही महिला फोन पर व्यस्त हुई, आरोपी ने पीछे से उसका मुंह दबोच लिया और साथी के साथ मिलकर 1 लाख 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दोपहर में रेकी भी कर चुके थे और शाम 6:22 बजे वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेस्ट हलके के रहने वाले गुरदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अजय सिंह की अगुवाई में कार्रवाई जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन