फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police including SI went to serve notice attacked

Jalandhar: पति-पत्नी विवाद में नोटिस देने गए SI सहित पुलिस पार्टी पर हमला, वर्दी फाड़ी, फोर्स बुलाकर दो पकड़े

Tue, 28 Jan 2025 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 03:12 PM IST
सार

पुलिस पार्टी पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर नोटिस देने के लिए लाठीमार मोहल्ले में गई थी। इस दौरान एक तीसरे व्यक्ति रमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस से बहस शुरू कर दी। बहस के बाद आरोपी ने उनसे मारपीट करने की कोशिश की और मुलाजिमों के कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन
Jalandhar Police including SI went to serve notice attacked
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के लाठीमार मोहल्ला में पुलिस पार्टी पर युवकों ने जानलेवा हमला किया है। कमिश्नरेट पुलिस के एसआई और मुलाजिम पति पत्नी के विवाद के बाद नोटिस देने गए थे। आरोपियों ने हमला कर सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और उनके साथ गए मुलाजिम की वर्दी भी फाड़ दी। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की टीम ने रमेश कुमार पुत्र महंगा सिंह निवासी मोहल्ला लाठीमार और बलजिंदर कुमार उर्फ बिंदा सिंह निवासी गांव ढंडा, पतारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-8 में बीएनएस की धारा 115(2), 132, 121, 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर नोटिस देने के लिए लाठीमार मोहल्ले में गई थी। इस दौरान एक तीसरे व्यक्ति रमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस से बहस शुरू कर दी। बहस के बाद आरोपी ने उनसे मारपीट करने की कोशिश की और मुलाजिमों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद मुलाजिमों ने बैकअप फोर्स बुलाई और तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने कहा कि हम एक शिकायत के संबंध में मोहल्ला लाठीमार में गए थे। पति पत्नी के विवाद को लेकर नोटिस देना था कि वह थाने में आएं। मगर इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले रमेश ने गाली गलाैच शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में सिहाबी मनु कुमार भी जख्मी हुआ है। सभी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed