{"_id":"680372dd9f6ad76c90086c0c","slug":"jalandhar-nit-professor-son-commits-suicide-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: एनआईटी प्रोफेसर के बेटे ने आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, डिप्रेशन में था रजत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: एनआईटी प्रोफेसर के बेटे ने आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, डिप्रेशन में था रजत
Sat, 19 Apr 2025 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:24 PM IST
सार
रजत की डिप्रेशन की मेडिसिन चल रही थी। रजत ने शुक्रवार को एनआईटी की इमारत में 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
BMS student commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के थाना मकसूदां के अधीन आते डॉ. बीआर अंबेडकर एनआईटी कॉलेज में प्रोफेसर के बेटे ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और उसका इलाज करवाया जा रहा है। मृतक रजत पुत्र राजकुमार पाटियाला की एक अकादमी में पढ़ता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पटियाला अकादमी से रजत के पिता को फोन आया कि रजत काफी डिप्रेशन में है। इसी कारण एनआईटी में प्रोफेसर राजकुमार उसे अपने पास ले आए। पुलिस के मुताबिक रजत की डिप्रेशन की मेडिसिन चल रही थी। रजत ने शुक्रवार को एनआईटी की इमारत में 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रख दिया है तथा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की तरफ से परिवारिक सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं और चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे इलाज का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है।