{"_id":"66cc36af6e3d988868030628","slug":"inter-state-opium-smuggling-gang-busted-two-arrested-with-drug-money-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े 10 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े 10 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार
Mon, 26 Aug 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:33 PM IST
सार
स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा गेट जालंधर के पास जाल बिछाया था,इसी दौरान आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि स्पेशल सेल जालंधर ने एक गुप्त सूचना पर दकोहा गेट जालंधर के पास जाल बिछाया था, तभी उन्हें एक कार आती हुई दिखाई दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कार कुख्यात ड्रग तस्कर कप्तान सिंह चला रहा है, जो झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचता है। सीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कार से 3.5 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना कैंट जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी मान सिंह का पता चला, जो कप्तान सिंह के साथ ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर सात किलो अफीम, 4 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।