फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband beaten his wife for dowry in Punjab

दहेज लोभी पति की करतूत: पहले की लव मैरिज फिर मारपीट...अब पत्नी की नग्न तस्वीरें कर दी वायरल

Mon, 24 May 2021 06:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 May 2021 06:51 PM IST
सार

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की बुनियाद पर टिका होता है। यही वजह है कि इस रिश्ते के आगे हर चीज गौण है। लेकिन विश्वास के इस रिश्ते में जब पति ही दगाबाज निकले तो महिला किस पर यकीन करे। पंजाब में एक पति ने दहेज के लालच में अपनी पत्नी के साथ बेहद घिनौनी वारदात की। 

विज्ञापन
Husband beaten his wife for dowry in Punjab
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पंजाब के जालंधर में लव मैरिज के बाद पति ने दहेज के लिए पत्नी को पीटा। पति की करतूत इतने में भी नहीं रुकी। आरोपी ने पत्नी की नग्न तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह मामला सामने आते ही सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने कपूरथला के रहने वाले आरोपी पति पर संगीन धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसने कपूरथला के रहने वाले एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। विवाह के बाद उसका पति दहेज लाने की मांग करता था। फिर परेशान और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। उन्होंने तुरंत उसके साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच महिला सेल कर रही है। दो दिन पहले उनकी महिला सेल में हाजिर होने की तारीख थी। उससे पहले ही पति घर आ गया। वह उसे पकड़कर पीटने लगा। पति ने उसको बदनाम करने के लिए उसकी नग्न तस्वीरों को वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। आरोपी पति अभी फरार है। वहीं पुलिस तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed