फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   gunfire in Jalandhar at doctor house attackers captured on CCTV

जालंधर में देर रात चली गोलियां: डॉक्टर के घर पर 10 राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर; जांच शुरू

Sat, 28 Feb 2026 10:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

वारदात रात करीब 1:40 बजे की है। दो युवक बाइक पर पहुंचे और पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
gunfire in Jalandhar at doctor house attackers captured on CCTV
सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के संतोषपुरा इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर और बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वारदात रात करीब 1:40 बजे की है। दो युवक बाइक पर पहुंचे और पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसीपी जयंत पुरी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी रंगदारी की मांग या पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। संबंधित पार्षद राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे डॉक्टर का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में दे दी गई है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है।


डॉक्टर क्षेत्र में पिछले करीब 20 वर्षों से प्रेक्टिस कर रहे हैं और इलाके में उनकी अच्छी छवि है। ऐसे में बिना किसी स्पष्ट कारण के हुई इस फायरिंग ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed