फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Grocery trader stabbed to death in Basti Gujan Main Bazaar of Jalandhar

Jalandhar Murder: करियाना दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या, बाइक सवार तीन युवकों ने की वारदात

Mon, 26 Jun 2023 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

करियाना कारोबारी परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला का बस्ती गुजां मेन बाजार में बिल्ला करियाना स्टोर है। बिल्ला रोज सुबह 6 बजे दुकान खोल देता है। सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन
Grocery trader stabbed to death in Basti Gujan Main Bazaar of Jalandhar
सीसीटीवी में कैद लुटेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के बस्ती गुजां मेन बाजार में सोमवार सुबह एक करियाना कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दुकानदार की हत्या लूट की नीयत से किए जाने की चर्चा है। हालांकि आरोपी दुकान से क्या सामान ले गए, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों का आंदोलन खत्म, साक्षी-विनेश और बजरंग बोले-अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करियाना कारोबारी परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला का बस्ती गुजां मेन बाजार में बिल्ला करियाना स्टोर है। बिल्ला रोज सुबह 6 बजे दुकान खोल देता है। सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावर युवक नशेड़ी थे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर दिख रहे हैं लेकिन चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed