फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Grandparents killed six month old girl in Jalandhar

Punjab: नाना-नानी ने मासूम को मार डाला... प्रेमी के साथ भाग गई मां, इस हाल में मिली छह माह की अलीजा

Mon, 18 Aug 2025 02:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Aug 2025 02:49 PM IST
सार

नाना-नानी ने छह माह की मासूम का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की मां उसे नाना-नानी के घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। 

विज्ञापन
Grandparents killed six month old girl in Jalandhar
मृतक बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर देहात के थाना भोगपुर इलाके से इंसानियत को शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव डल्ला में छह महीने की मासूम बच्ची अलीजा की नाना-नानी ने हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि मां के बिना बच्ची लगातार रोती थी और उसे संभालना नाना-नानी के लिए मुश्किल हो रहा था। इस निर्मम कांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि मृतक बच्ची की मां मनिंदर कौर ने तीसरी शादी की थी, जिससे उसकी यह बच्ची हुई थी। पहले भी उसके 3 विवाह हो चुके थे, लेकिन किसी भी रिश्ते में वह स्थायी तौर पर नहीं रह पाई। इस बीच उसका एक और प्रेमी था, जिसके साथ वह घर छोड़कर भाग गई थी। रक्षाबंधन के दिन मनिंदर कौर अपने मायके गांव डल्ला लौटी थी, लेकिन इस दौरान वह अपनी छह महीने की बच्ची अलीजा को अपने माता-पिता यानी बच्ची के नाना-नानी के पास ही छोड़ गई और दोबारा अपने प्रेमी के पास चली गई।

विज्ञापन


घर में बच्ची को मां नहीं मिली तो वह दिन-रात रोती रहती थी। नाना-नानी उसे शांत कराने की कोशिश करते, लेकिन बच्ची मां को ढूंढती रहती थी। धीरे-धीरे उनका धैर्य जवाब देने लगा और इसी बीच उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा दिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने बच्ची अलीजा का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को टांडा के पास स्थित एक हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जब बच्ची अचानक लापता हुई तो पिता सुलिंद्र कुमार ने 13 अगस्त को थाना भोगपुर में पत्नी मनिंदर कौर और सास दिलजीत कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके मायके वाले बच्ची को कहीं छिपा दिया है। मौके पर जांच के लिए पहुंची टीम ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुला सच
पुलिस ने जांच शुरू की तो पहले मनिंदर कौर से पूछताछ की, लेकिन उसने बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां दिलजीत कौर से कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। इसके बाद बच्ची के नाना तरसेम सिंह को भी हिरासत में लिया गया। दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की और शव बरामद करने में पुलिस को मदद की। पुलिस ने टांडा के पास पुलिया के नीचे से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक टीम ने जांच की।


बच्ची की मां पर भी घूम रही शक की सुई
भले ही पुलिस ने अब तक बच्ची की हत्या का आरोप केवल नाना-नानी पर तय किया है, लेकिन बच्ची की मां की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। सूत्रों का कहना है कि मां ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बच्ची को नाना-नानी के हवाले कर दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वहीं बच्ची का पिता सुलिंद्र भी पत्नी पर गहरा शक जता रहा है। भोगपुर पुलिस ने बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed