{"_id":"63947025190f96249649b7aa","slug":"girl-grabbed-one-mobile-snatcher-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: मोबाइल लुटेरों पर भारी पड़ी लड़की की दिलेरी, खुद पीछा कर एक को पकड़ा, दो हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: मोबाइल लुटेरों पर भारी पड़ी लड़की की दिलेरी, खुद पीछा कर एक को पकड़ा, दो हुए फरार
Sat, 10 Dec 2022 10:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:51 PM IST
सार
हिना ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी। अर्बन एस्टेट पीपीआर मार्केट से आगे लुटेरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने अपना मोबाइल फोन एक्टिवा में लगाए गए मोबाइल होल्डर में लगा रखा था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के अर्बन एस्टेट में तीन बाइक सवार लुटेरे एक लड़की का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। हालांकि लड़की ने दिलेरी दिखाई और लुटेरों का अपनी एक्टिवा पर पीछा किया। एक लुटेरे को लड़की ने ज्योति नगर के पास से दबोच लिया। जबकि दो लुटेरे अपना मोटरसाइकिल छोड़ कर मौके से फरार हो गए। मौके पर लोग जमा हो गए और लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। जिस लुटेरे को लड़की ने खुद पीछा कर दबोचा, उसकी पहचान लवप्रीत पुत्र विजय कुमार निवासी जमशेर के रुप में हुई है।
हिना ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी। अर्बन एस्टेट पीपीआर मार्केट से आगे लुटेरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने अपना मोबाइल फोन एक्टिवा में लगाए गए मोबाइल होल्डर में लगा रखा था। लुटेरों ने तीन-चार बार उसे ओवरटेक किया और उसे बाद उसकी एक्टिवा के होल्डर में लगे मोबाइल फोन को लूट कर भाग गए।
हिना ने कहा कि लूट के बाद वह एकदम घबरा गई। लेकिन उसने हिम्मत जुटाकर लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया और ज्योति नगर के पास ट्रैफिक जाम में लुटेरे फंसे तो उसने एक्टिवा को छोड़ शोर मचाते हुए लुटेरे को दबोच लिया। लुटेरे ने उसे तेजधार हथियार भी दिखाए, लेकिन उसने उसे छोड़ा नहीं। जब लोग लुटेरों को पकड़ने लगे तो दो लुटेरे मोटरसाइकिल वहीं पर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुए लोगों ने हिना की पीठ थपथपाई और उसकी हिम्मत की तारीफ की। डीसपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस बाकी लुटेरों की तलाश कर रही है, सबके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।