{"_id":"612d4a808ebc3e17183ed771","slug":"gaushala-operator-attempted-suicide-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: फेसबुक लाइव पर जहर पीकर गौशाला संचालक ने की आत्महत्या की कोशिश, इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: फेसबुक लाइव पर जहर पीकर गौशाला संचालक ने की आत्महत्या की कोशिश, इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
Tue, 31 Aug 2021 02:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:58 AM IST
सार
करतारपुर के डीएसपी सुखपाल का कहना कि इस बारे में जांच की जा रही है। वीडियो की भी पुलिस जांच करेगी। फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जहर पीने वाले के बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
गौशाला संचालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के लांबड़ा में गौशाला संचालक द्वारा फेसबुक पर लाइव होकर जहर निगलने का मामला सामने आया है। घटना की खबर जैसे ही उसके परिवार को मिली तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। जहर पीने से पहले पीड़ित ने करतारपुर के कांग्रेस विधायक सुरिंदर चौधरी, सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली समेत पांच लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। जहर पीने वाले गौशाला संचालक का नाम धर्मवीर धम्मा है।
विज्ञापन
धर्मवीर धम्मा ने फेसबुक पर जहर पीने के पहले आरोप लगाया कि उसको गौशाला और हनुमान मंदिर तोड़ने की धमकी दी जा रही है। जिससे वह दुखी हो चुका है। यह वीडियो सामने आने के बाद जालंधर देहात पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसएसपी नवीन सिंगला ने जांच का आदेश दिया। पीड़ित धर्मवीर धम्मा के भाई भाजपा नेता मंदीप बख्शी ने कहा कि वह पिछले दस वर्ष से परेशान था।
विज्ञापन
फेसबुक लाइव में यह कहा धम्मा ने
धर्मवीर धम्मा ने फेसबुक लाइव होकर कहा कि कांग्रेस सरकार में मैं काफी ज्यादा परेशान हूं। पुष्प बाली नाम का एक गुंडा है पुलिस वाला। वह लोगों को बिना शिकायत के परेशान करता है। मेरी मौत के जिम्मेदार विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ वन इंचार्ज पुष्प बाली, संजीव काला, गौतम मोहन व श्रीराम मोहन हैं। मैं इनसे बहुत परेशान हो चुका है। बिना किसी शिकायत के चौधरी लोगों को उठवा देता है। दुखी होकर धम्मा ने बोला कि वह गौशाला चलाते हैं, कोई अफीम नहीं बेचते पर पुष्प बाली जब आता है तो चार डंडे मारकर चला जाता है। मैं गऊ माता को प्यार करता हूं। मैं उन्हें अपनी आंखों से बेघर होते नहीं देख सकता। इस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैंने जहर पी लिया है। जय माता दी, आखिरी सलाम।
विज्ञापन
पुलिस करेगी वीडियो की जांच
करतारपुर के डीएसपी सुखपाल का कहना कि इस बारे में जांच की जा रही है। वीडियो की भी पुलिस जांच करेगी। फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जहर पीने वाले के बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को अभी लिखित बयान नहीं मिले हैं। वहीं करतापुर के विधायक सुरिंदर चौधरी का कहना है कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली ने किसी आरोपी को हिरासत में लिया था, उसको बाद में रिहा कर दिया गया था। बाली को किसी ने शिकायत दी थी कि उनके नाम पर 4.5 लाख की राशि मांगी जा रही है, उनके नाम धर्मवीर धम्मा से जुड़ रहे थे। ऐसे में धर्मवीर धम्मा का उसको फोन आया था, उन्होंने धम्मा की मदद की थी।