{"_id":"576577dd4f1c1bef5d11b80a","slug":"fraudge-4-arrest-property-dispute-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से अंगूठा लगवाकर जमीन अपने नाम करवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से अंगूठा लगवाकर जमीन अपने नाम करवाई
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने 24 एकड़ जमीन हड़पने के आरोप में गांव चोटियां कलां के नंबरदार समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने माता-पिता की अकेली बेटी थी। आरोपियों ने जालसाजी से जमीन हड़पने के अलावा अन्य सामान भी खुदबुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक मनजोत कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी 32 ए पिंक पार्क बारेवाला रोड लुधियाना ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह अपने माता-पिता की अकेली बेटी है। उनके पिता रणजीत सिंह और मां हरभजन कौर सरकारी अध्यापक थे और तकरीबन 24 एकड़ जमीन के मालिक थे। उसकी मां हरभजन कौर की 30 जुलाई 2007 को और पिता रणजीत सिंह की 7 जनवरी 2009 को मौत हो चुकी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जसवीर कौर बेटी अजैब सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी चोटिया कलां ने बलजिंदर सिंह पुत्र जगराज सिंह और हरजीत सिंह नंबरदार पुत्र गुलजारा सिंह गांव चोटिया कला की मिलीभगत से 9 वर्ष पहले 24 अप्रैल 2007 को उसके पिता रणजीत सिंह और माता हरभजन कौर के गलत तरीके से अंगूठा लगवाकर जमीन की रजिस्टरी गुरजोत सिंह और दलजोत सिंह के नाम करवा ली।
इसके अलावा उसके पिता रणजीत सिंह की लाइसेंसी 315 बोर राइफल, स्कूटी काइनेटिक हांडा एवं जीप व एक ट्रैक्टर फोर्ड भी खुर्द बुर्द कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी इस जमीन को ठेके पर लेकर काश्त करते थे। एडिशनल थाना सिटी प्रमुख दिलबर अली ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर डीएसपी की प्राथमिक पड़ताल के बाद आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।