{"_id":"56f53d9a4f1c1b5970f14d2e","slug":"fraud-case-nri-women-fraud-charges-money-marriage-moga-crime-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला के खिलाफ विवाह के नाम पर ठगी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई महिला के खिलाफ विवाह के नाम पर ठगी का केस
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : demo pic
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक एनआरआई महिला के खिलाफ शादी के नाम पर ठगी मारने का केस दर्ज किया है। एनआरआई महिला के पिता ने पुलिस के पास विवाह के नाम पर लाखों रुपये लेने की बात तो स्वीकार की, लेकिन विवाह से मुकरने का आरोप नकार दिया।
जिला पुलिस प्रमुख ने इस धोखाधड़ी की जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओ विंग) प्रमुख इंस्पेक्टर सतपाल सिंह को सौंपी है। पुलिस के मुताबिक दर्शन सिंह निवासी गांव आदमपुरा और महेशइंद्र सिंह गांव खोटे (मोगा) ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मूल रूप से गांव पत्तो हीरा सिंह की निवासी कनाडा में रहती जसप्रीत कौर से उनके विवाह का सौदा हुआ था।
पीड़ित दर्शन सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके बेटे देेविंदर सिंह से विवाह कर कनाडा ले जाने के लिए 15 लाख रुपये का सौदा हुआ था। इस बारे में एनआरआई आरोपी जसप्रीत कौर के पिता हरदीप सिंह ने पुलिस के पास रखे अपने पक्ष में विवाह से मुकरने का आरोप नकारा। उन्होंने लिए गए पैसे वापस करने की बात मान ली। पीड़ित दर्शन सिंह ने कहा कि वह अपने रुपये वापस ले चुका है।
विज्ञापन
महेशइंदर सिंह गांव खोटे (मोगा) ने पुलिस को दिए बयान में एनआरआई आरोपी महिला पर आरोप लगाया कि उसके साथ 2013 में विवाह का सौदा कर 18.27 लाख रुपये बटोर लिए। इ के अलावा उसने उक्त देविंदर सिंह और गांव महिमा सरजा के भूपिंदर सिंह के नामक के व्यक्ति से भी विवाह का सौदा करने के बाद गांव रोली के गुरप्रीत सिंह नामक के लड़के से विवाह करवा लिया है। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने कहा कि लोगों को पहले एनआरआई लड़की या लड़के से विवाह करने से पहले पूरी तरह पड़ताल करनी चाहिए।