फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud agent arrest, jalandhar agent arrest, jalandhar fraud agent arrest, amritsar

जालंधर में ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार

Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
fraud agent arrest, jalandhar agent arrest, jalandhar fraud agent arrest, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
कनाडा और अमेरिका भेजने का झांसा देकर 70 लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहां से डिवीजन नंबर सात की पुलिस उसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और अपने मामले में गिरफ्तारी डाल दी।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान होशियारपुर के गड़दीवाल के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ मोहित के रूप में हुई है। मोहित पर पिछले माह धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


थाना सात के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि मोहित ने कनाडा और अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब 70 लोगों से 2.90 करोड़ रुपये हड़पे थे। उसने न तो उनको कनाडा या अमेरिका भेजा और न ही पैसा लौटाया। शिकायतों का अंबार लगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरणजीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने ताज रेस्तरां के सामने लाइव इमिग्रेशन के संचालक मोहित से संपर्क किया था और उसको विदेश जाने के लिए 2.60 लाख दिए थे। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया तो शिकायतों का अंबार लग गया।

इस बीच मोहित कार्यालय को लॉक कर भाग निकला। उसपर गढ़दीवाला में कई मामले दर्ज थे और उसे भगोड़ा करार दिया जा चुका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहित को गढ़दीवाला पुलिस ने कस्टडी में रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसको वहां से हिरासत में ले लिया।


कर्ज दिलाने का झांसा देकर 16 लाख ठगे 
थाना सात की पुलिस ने आदमपुर के रणजीत नगर के रहने वाले विनीत को गिरफ्तार किया है। विनीत ने प्रधानमंत्री इंप्लाइमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत सब्सिडी पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से करीब साढ़े सोलह लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed