फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud, 19 thousand cheated, online shopping, police case, kotakpura, faridkot, jalandhar, punjab

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 19 हजार ठगे

Thu, 08 Dec 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Thu, 08 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
fraud, 19 thousand cheated, online shopping, police case, kotakpura, faridkot, jalandhar, punjab
Fraud
नोएडा बेस एक कंपनी की तरफ से ऑनलाइन शॉपिंग करने का झांसा देकर शहर के उपभोक्ता से 19 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कंपनी ने माइक्रोवेव ओवन व एलईडी भेजने के नाम उपभोक्ता से अपने बैंक अकाउंट में पैसा जमा करवा लिया। इसके बाद न तो सामान भेजा और न ही उसके साथ फोन पर कोई बात की जा रही है। पीड़ित उपभोक्ता ने पूरे मामले की थाना सिटी के पास शिकायत कर दी है।

शिकायत में मुक्तसर रोड निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास नोएडा शहर के नंबरों व मोबाइल फोन से कॉल आई थी कि वह फैशन शॉप स्टोर से बोल रहे हैं और हमारी कंपनी से ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने पर गिफ्ट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


उसने माइक्रोवेव ओवन खरीदने के लिए बैंक के माध्यम से कंपनी के बैंक खाते में 5890 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद कंपनी ने झांसा दिया कि उसे गिफ्ट के रूप में सोनी कंपनी की एलईडी निकली है जिसके बीमा के लिए वह कंपनी के खाते में 13 हजार 200 और जमा करवाए। उसे न तो कोई सामान मिला और न ही उसकी नगदी लौटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी के एचएसओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और जांच का काम एएसआई जसकरण सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed