{"_id":"577793464f1c1bd42c79b69c","slug":"four-arrest-crime-gang-arrest-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ़्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ़्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 02 Jul 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरी और लूटपाट करने वाले गैंग को चलाने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों से दो प्रेस कार्ड के अलावा छह मोटर साइकिल, एक एक्टिवा, 6 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान योगेश कुमार उर्फ मोंटी, ऋषभ बब्बर निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, रोहित कुमार निवासी रतन नगर और गगनदीप सिंह निवासी न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है।
थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि गैंग का मुखिया आरोपी योगेश कुमार है। पुलिस ने योगेश से दो जालंधर से छपने वाले अखबारों के प्रेस कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्ड असली हैं या फर्जी इसकी जांच की जा रही है। यह गिरोह चोरी के वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह राहगीरों से मोटर साइकिलों पर सवार होकर विभिन्न इलाकों से स्नेचिंग करते थे।
इसके अलावा वह शापिंग मॉल और शोरूम के बाहर खड़े वाहनों को चोरी करते थे। इन वाहनों से सामान इत्यादि बेचकर इन्हें शहर के बाहर खड़ा कर दिया जाता था।