फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four accused arrested from Rajasthan in case of robbery worth crores from jewelery shop in Jalandhar

Jalandhar: सुनार की दुकान में करोड़ों की लूट मामले तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पनाह देने वाला भी पकड़ा

Mon, 03 Nov 2025 06:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 06:48 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में 30 अक्तूबर को लुटेरों ने हथियार के दम पर सुनार की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भार्गो कैंप में विजय ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Four accused arrested from Rajasthan in case of robbery worth crores from jewelery shop in Jalandhar
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भार्गो कैंप में विजय ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों और एक पनाह देने वाले को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अजमेर (राजस्थान) के ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में करण उर्फ करण बच्चा, कुशल उर्फ रिंकू और गगन निवासी तीनों भार्गव कैंप जालंधर के रूप में हुई। वहीं चौथा आरोपी गौरव निवासी हाथी बाटा, जिला अजमेर (राजस्थान) के तौर पर हुई है। गौरव ने तीनों को पनाह दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अवतार नगर ने 30 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने सुबह करीब 10 बजे उसकी सुनार की दुकान में घुसकर लूटपाट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें सीआईए स्टाफ, क्राइम ब्रांच और थाना भार्गो कैंप की टीमें शामिल थीं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी वारदात के बाद राजस्थान भाग गए थे। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपियों को गौरव निवासी अजमेर ने शरण दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करण, कुशल और गगन के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डकैती में इस्तेमाल हथियार और लूटी गई ज्वेलरी कहां छिपाई गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लूट में दुकानदार ने सोने के सेट लिखवाए हैं लेकिन उनकी कीमत कितनी है यह नहीं पता। वहीं आरोपी हथियार कहां से लेकर आए थे इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed