{"_id":"5767e8b34f1c1b3b30b47d62","slug":"former-sarpanch-beating-case-district-congress-commettee-protest-declare-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच पर हमले के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने लिया धरना लगाने का फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच पर हमले के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने लिया धरना लगाने का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 20 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
धरना लगाने का फैसला।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोनियाना के पूर्व सरपंच राजेश कुमार नीटा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के रोष में जिला कांग्रेस कमेटी ने थाना सदर के सामने धरना लगाने का फैसला लिया है। मिड-वे होटल में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां व हलका विधायक करण कौर बराड़ ने कहा कि पुलिस को तीन लोगों के नाम देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके अनुसार राजेश कुमार ने अपने दिए बयान में गांव के तीन लोगों अमरिंदर सिंह मौंटी, निशान सिंह और जगमीत सिंह लाडी के नाम दिए हैं।
उन्होंने अज्ञात लोगों को भेजकर उस पर हमला करवाया है। इस मामले से एसएसपी, डीआईजी और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। यहां तक कि पुलिस को कुछ ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, जिनकी जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। वहीं बीते दिनों गोनियाना के निवासी और उक्त तीनों लोगों के हिमायती हरजिंदर सिंह ने पुलिस को उसकी लाइसेंसी बंदूक चोरी होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। नेताओं ने संदेह जताया है कि यह साजिश के अधीन हो रहा है। वह बंदूक चोरी होने की बात कहकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की ताक में हैं, क्योंकि गांव के कुछ अन्य व्यक्तियों को भी धमकियां दी जा रही है।
नेताओं ने कहा कि अगर तीन दिन में पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई न की तो वह 25 जून से थाना सदर के सामने अनिश्चितकालीन धरना लगा देंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गुरसंत सिंह बराड़, शरणजीत सिंह संधू, सिमरजीत सिंह भीना बराड़, प्रभजोत सिंह जवाहरेवाला, एकमदीप वनवाला मौजूद थे।