{"_id":"6900e92ecd2ab971dd092654","slug":"former-punjab-police-ssp-rashpal-singh-arrested-in-fake-drug-smuggling-case-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का पूर्व SSP गिरफ्तार: आठ साल पुराना मामला... STF चीफ रहे रशपाल सिंह की सीबीआई कर रही थी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का पूर्व SSP गिरफ्तार: आठ साल पुराना मामला... STF चीफ रहे रशपाल सिंह की सीबीआई कर रही थी जांच
Tue, 28 Oct 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:33 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी को आठ साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ चीफ रहे पूर्व एसएसपी रशपाल सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही थी।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी व एआईजी रशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रशपाल सिंह दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोप है कि अमृतसर के एक व्यक्ति पर एक किलो हेरोइन का फर्जी केस दायर किया था। मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद रशपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अब गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, रशपाल सिंह जब एसटीएफ चीफ थे उनकी टीम ने गुरजंट सिंह उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति से एक किलो हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने हेरोइन की यह खेप बलविंदर सिंह के नाम पर दिखा दी गई। जबकि गुरजंट सिंह को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बलविंदर सिंह को फंसाने के लिए एक फर्जी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
बलविंदर सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने नवंबर 2019 में मामले की जांच के लिए डीजीपी डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन प्रमोद बान को कहा गया। जांच में डीजीपी की तरफ से बलविंदर सिंह की कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन का डाटा दिसंबर 2020 को हाई कोर्ट में दाखिल किया गया। कॉल डिटेल्स व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सवाल खड़े हुए और जनवरी 2021 को हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी।
विज्ञापन
यह मामला 2017 का है। अमृतसर के बलविंदर सिंह को रशपाल सिंह की टीम ने 3 अगस्त 2017 को सिविल अस्पताल पट्टी से गिरफ्तार किया था। बाद में उस पर एक किलो हेरोइन का केस दर्ज कर लिया था। उस पर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के भी आरोप लगाए गए। तीन अन्य आरोपियों के नाम मामले में जोड़ दिए थे।
बलविंदर के खिलाफ सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में बताया था कि भौर सिंह नाम के आरोपी के खेतों में हेरोइन की एक और खेप दबी है। इसके बाद पुलिस को खेत से चार किलो 530 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, तीन मैगजीन और 56 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बाद में बलविंदर सिंह, मेजर सिंह और भौर सिंह के खिलाफ अमृतसर की अदालत में चार्जशीट पेश की। वहीं बलविंदर सिंह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। इसमें गुरजंट सिंह का जिक्र नहीं था, जिससे शक गहरा गया।
नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में जांच के बाद सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में रछपाल सिंह के अलावा इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह व बलविंदर सिंह, थानेदार कुलविंदर सिंह, थानेदार सुरजीत सिंह, थानेदार कुलबीर सिंह, थानेदार बेअंत सिंह, कुलवंत सिंह और हवलदार हीरा सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं पंजाब पुलिस की उच्चस्तरीय टीम ने जांच के बाद रशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।