{"_id":"690c8f0820d260f0ee011014","slug":"fake-woodland-shoes-racket-busted-in-jalandhar-police-raid-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Raid: जालंधर में बिक रहे नकली वुडलैंड के जूते; पुलिस ने की रेड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Police Raid: जालंधर में बिक रहे नकली वुडलैंड के जूते; पुलिस ने की रेड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Thu, 06 Nov 2025 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:35 PM IST
सार
पंजाब के महानगर जालंधर की रामामंडी पुलिस ने सुच्ची पिंड में स्थित स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी में छापेमारी कर वुडलैंड कंपनी के नकली जूतों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में पुलिस रेड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के महानगर जालंधर की रामामंडी पुलिस ने सुच्ची पिंड में स्थित स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी में छापेमारी कर वुडलैंड कंपनी के नकली जूतों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। वुडलैंड कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि लंबे समय से जालंधर में नकली वुडलैंड जूतों की सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान पता चला कि यह सप्लाई स्पीडवेज टायर ट्रेड्स से की जा रही थी। कंपनी ने तुरंत इसकी शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी की कार्रवाई की और भारी मात्रा में नकली जूतों के जोड़े बरामद किए। पुलिस ने स्पीडवेज टायर ट्रेड्स फैक्टरी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की कार्रवाई की है। नकली जूतों के मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि कंपनी की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि संबंधित फैक्टरी मालिक का पहले वुडलैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट था, जो बाद में खत्म हुआ या नहीं यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन