फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Jalandhar Two criminals supplying drugs opened fire on police shot in retaliation

जालंधर में मुठभेड़: नशा सप्लाई कर रहे दो बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों को लगी गोली

Mon, 07 Jul 2025 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

थाना शाहकोट की पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध नशे की खेप देने आ रहे हैं। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की जांघ में गोली लगी और दूसरे आरोपी की लात में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Encounter in Jalandhar Two criminals supplying drugs opened fire on police shot in retaliation
जालंधर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण के कस्बा शाहकोट एरिया में जालंधर देहात पुलिस की सोमवार सुबह-सुबह दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि थाना शाहकोट की पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध नशे की खेप देने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत थाना शाहकोट और उनकी चौकी पुलिस पार्टी पहुंच गई थी। एसएसपी ने बताया कि ये सूचना सुबह पौने पांच बजे अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद शाहकोट हलके के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ को सूचित किया गया, उन्होंने आगे हमें सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह सवा 6 बजे कोटली गुज्जरां के पास रेलवे अंडर ब्रिज पर बाजवा कलां साइड से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। मगर आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की जांघ में गोली लगी और दूसरे आरोपी की लात में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान नूरमहल के रहने वाले अजय उर्फ बाजा और लोहियां खास के रहने वाले लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।


दोनों से नशीली गोलियां और दो .32 के हथियार बरामद किए गए हैं। जिसके बाद जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों के खिलाफ फिरौती, हत्या की कोशिश सहित अन्य कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों विदेश अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जर्मनजीत सिंह और नवदीप सिंह सहित 3 के कहने पर आरोपी फिरौतियां मांगते थे। आरोपियों के अन्य हैंडलर यूके में भी हैं। इन्हें लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहकोट और लोहिया खास में कई केस दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed