फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Jalandhar criminal injured in police firing

जालंधर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, आरोपी के पास से एक पिस्तौल और बाइक बरामद

Fri, 23 Jan 2026 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 02:36 PM IST
सार

अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहा बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा। बारिश के कारण उसकी बाइक फिसल गई जिस कारण वह गिर गया। पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी।

विज्ञापन
Encounter in Jalandhar criminal injured in police firing
आरोपी को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात के इलाके अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बाजू में लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहा बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा। बारिश के कारण उसकी बाइक फिसल गई जिस कारण वह गिर गया। पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। आरोपी की बाजू में एक गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच कर उसके पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद किए। 
विज्ञापन


जालंधर से भोगपुर हाईवे किशनगढ़ चौक के पास स्थित पेट्रोल पर 19 दिसंबर को कालेज की प्रधानगी को लेकर इकट्ठे हुए एक पक्ष पर कार में सवार हो आए बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। गोलियां लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवदासपुरा के रहने वाले गुरप्रीत गोपी और सौरव को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था। पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी जतिंदर और रक्षित को पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। गांव भुलत्थ का लवप्रीत फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज दबोच लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed