फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter between police and criminals in Jalandhar One accused injured in firing

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से एक आरोपी घायल, तीनों बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 01:41 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सलेमपुर मसंदा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब रेड की, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Jalandhar One accused injured in firing
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

जालंधर के सलेमपुर मसंदा गांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि मौके से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये अपराधी जालंधर और अमृतसर में हुई हत्या की वारदात में वांछित थे। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सलेमपुर मसंदा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब रेड की, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। घायल आरोपी की पहचान मनकर्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने मनकर्ण और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी हाल में हुई वारदात में कैसे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed