फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ed sumon, raninder singh, crime, court, jalindhar

कैप्टन के बेटे को ईडी का समन

Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
ed sumon, raninder singh, crime, court, jalindhar
रणइंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन  निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को कथित तौर पर विदेशी विनियमन नियमों का उल्लंघन करने और कर रहित विदेशी संपत्ति रखने के आरोप में चल रही जांच के सिलसिले में अब 14 जुलाई को समन जारी किया है।
विज्ञापन


रणइंदर सिंह को जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। रणइंदर से स्विट्जरलैंड भेजने और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में एक ट्रस्ट और कुछ सहयोगी कंपनियां बनाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। इन मामलों की पहले जांच आयकर विभाग कर चुका है।  इस मामले में पंजाब की अदालत में मामला चल रहा है। मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होने वाली है। आयकर विभाग को रणइंदर के बारे में जानकारी मिली कि विदेशों में कथित तौर पर उनके खाते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को 2011 में उसके फ्रांसीसी समकक्ष से इस सिलसिले में कुछ ब्योरा  हासिल हुआ था।
विज्ञापन


ईडी के जांचकर्ताओं ने इस बारे में आवश्यक दस्तावेज कर विभाग और आरबीआई से एकत्रित किए। उन्हें विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून के उल्लंघन का संदेह हुआ। इसलिए उन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी रणइंदर को बुलाया गया था लेकिन उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर अपनी अर्जी दायर कर आने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed