{"_id":"6351646bb646d502361477e1","slug":"drug-smuggler-fired-at-police-in-jalandhar-policeman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: नशा तस्कर ने पुलिस पर चलाई गोली, जवान घायल हुआ, लेकिन आरोपी को भागने नहीं दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: नशा तस्कर ने पुलिस पर चलाई गोली, जवान घायल हुआ, लेकिन आरोपी को भागने नहीं दिया
Thu, 20 Oct 2022 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:39 PM IST
सार
पुलिस पर गोली चलाने वाला तस्कर 2 किलो हेरोइन, पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। घायल मुलाजिम अस्पताल में उपचाराधीन है। हेरोइन की खेप पाकिस्तानी ड्रोन के जरिये मंगवाई थी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के एक कर्मी पर गुरुवार को तस्करों को पकड़ने के प्रयास में हमला हो गया, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल होने के बाद भी पुलिसकर्मी ने तस्कर को 2 किलो हेरोइन, एक पिस्टल और कारतूस सहित पकड़ लिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात थाना फिल्लौर की पुलिस ने गुरदीप सिंह को नशे के साथ गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मोगा के रहने वाले गगनदीप सिंह से हेरोइन लेता था। जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीमें तैयार कीं। गगनदीप को पकड़ने के लिए मोगा में रेड की तो वहां गगनदीप और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हमले में पुलिस कर्मी मनदीप सिंह को गोली लग गई।
विज्ञापन
बावजूद इसके मनदीप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी गगनदीप को पकड़ लिया, लेकिन इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने गगनदीप सिंह से 2 किलो हेरोइन एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने यह भी बताया कि गगनदीप ने पाकिस्तान से ड्रोन जरिये हेरोइन की खेप मंगवाई थी। गगनदीप पर पहले भी कत्ल का मामला दर्ज है, जिसके बाद वह जेल गया और वहां जाकर इसके तार नशा तस्करों के साथ जुड़े। अब जमानत पर आकर नशा बेचने का काम करने लगा था।
विज्ञापन