{"_id":"57ed0ed64f1c1bdc76573c2d","slug":"death-attack-on-uncles-accused-escaped-police-case-one-died-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने दो चाचों पर किया हमला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने दो चाचों पर किया हमला, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 29 Sep 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाघापुराना के अधीन गांव फूलेवाला में बुधवार रात को भतीजे ने अपने दो चाचों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
थाना बाघापुराना के प्रमुख गुरमेल सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह (35) निवासी गांव फूलेवाला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि मृतक बलविंदर सिंह (65) और घायल गिंदर सिंह (60) दोनों सगे भाई हैं। उनका विवाह नहीं हुआ और उनके पास करीब 6 कनाल जमीन है। सेखों के अनुसार आरोपी ने जमीन के लालच में हत्या की हो सकती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित और आरोपी एक ही घर में रहते हैं और उनका ही विवाह नहीं हुआ। सभी बीती बुधवार रात को साथ बैठकर शराब पी रहे थे। वहां इनका आपस में मामूली तकरार हो गया। इस दौरान आरोपी हरविंदर सिंह ने पास पड़ी चारपाई का एक हिस्सा उठाकर अपने दोनों चाचों बलविंदर सिंह और गिंदर सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। बलविंदर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
केस की जांच कर रहे एएसआई वकील सिंह ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह, घायल गिंदर सिंह और आरोपी हरविंदर सिंह एक ही घर में रहते हैं और तीनों का ही विवाह नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।