फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dead Body Found in Dana Mandi of Jalandhar

Jalandhar: जालंधर दाना मंडी के पास मिला रक्तरंजित शव, मुंह पर गहरा घाव, हत्या के बाद लाश फेंकने का शक

Sat, 13 Jan 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:04 AM IST
सार

शनिवार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है।

विज्ञापन
Dead Body Found in Dana Mandi of Jalandhar
जालंधर में मिला शव - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में दाना मंडी के पास शनिवार तड़के एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसके मुंह पर चोट के गहरे निशान भी हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के एरिया में फोटो सर्कुलेट कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के बाद ही पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed