{"_id":"68f0dac767611f878e013571","slug":"clash-between-property-dealer-and-sanitary-businessman-kicked-and-punched-in-jalandhar-see-video-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी कारोबारी में झड़प, खूब चले लात-घूसे, पगड़ी उतरी, देखिए ये Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी कारोबारी में झड़प, खूब चले लात-घूसे, पगड़ी उतरी, देखिए ये Video
Thu, 16 Oct 2025 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:15 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में दो व्यापारियों के बीच पैसों को लेकर चल रहे विवाद के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई और जमकर लात-घूसे चले। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
दोनों कारोबारियों में मारपीट।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
महानगर जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में दिनदहाड़े सैनेटरी कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना दोपहर में हुई। दोनों कारोबारियों के बीच लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाते हुए देखा जा सकता है। यह झगड़ा करीब पांच मिनट तक चलता रहा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सैनेटरी कारोबारी विशाल गुप्ता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी प्रॉपर्टी डीलर वहां पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। गुप्ता का कहना है कि दोनों के बीच करवाचौथ वाले दिन से ही कहासुनी चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन