फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother-in-law dies, daughter-in-law injured after bike skids

Barabanki News: बाइक फिसलने से सास की मौत, बहू घायल

Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies, daughter-in-law injured after bike skids
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा इलाके में हुसैनाबाद-कोठी मार्ग पर बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर वैसापुर गांव निवासी धनपता (55) की मौत हो गई जबकि उनकी बहू शिवानी घायल हो गई। हादसे में शिवानी की गोद में बैठी पांच माह की मासूम बच्ची व बाइक चला रहे उनके पति विनोद बच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के वैसापुर गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी धनपता बेटे विनोद और बहू शिवानी के साथ बाइक से पांच माह की पोती अंशिका को टीका लगवाने हुसैनाबाद स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जा रही थीं। हुसैनाबाद गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित हो जाने से इस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान धनपता के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें व बहू को परिजन सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने धनपता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचनचे से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

अनियंत्रित माल वाहक पलटा चालक घायल
कोटवाधाम। सफदरगंज-दरियाबाद मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार मालवाहन पलट गया। हादसे में चालक निजाम और खलासी शगीर को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार वाहन में मुर्गी का चारा लदा हुआ था, जो लखनऊ से आलियाबाद जा रहा था। उधर, किसान पथ पर माती के पास बुधवार सुबह 6:30 बजे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। ट्रक चालक सागर को चोट आई हैं। वाहन पलटने से हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक संचालन बाधित रहने से जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराकर हाईवे पर आवागमन सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed