{"_id":"684ffaa43da58182eb0f1bac","slug":"body-of-jalandhar-businessman-daughter-in-law-found-in-beas-river-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के उद्योगपति की बहू की मिली लाश: दो दिन से लापता थी, ब्यास नदी में मिला शव, सहेली के साथ गई थी सोनम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर के उद्योगपति की बहू की मिली लाश: दो दिन से लापता थी, ब्यास नदी में मिला शव, सहेली के साथ गई थी सोनम
Mon, 16 Jun 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:36 PM IST
सार
महानगर जालंधर के बड़े कारोबारी की बहू की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सोनम तिवारी का शव ब्यास नदी से मिला है। वह दो दिन से लापता थी। सोनम अपनी सहेली के साथ गई हुई थी।
विज्ञापन
सोनम तिवारी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली है। मृतका की पहचान नामी उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी (पत्नी मंदीप तिवारी) के रूप में हुई। सोनम दो दिन से लापता थी। वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे ब्यास दरिया पुल के पास से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सोनम अपनी एक सहेली के साथ दरिया किनारे गई थी। सहेली ने बताया कि सोनम ने उसे कार में बैठने को कहा और खुद अचानक पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रविवार तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार को तलाशी के दौरान दरिया से सोनम का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही खबर फैली, वसंत एवेन्यू स्थित उद्योगपति परिवार के निवास पर कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। इनमें राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, विधायक बावा हैनरी, आप नेता नितिन कोहली, देवी तालाब मंदिर के कैशियर पविंदर बहल, जालंधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के वाइस प्रेसिडेंट शांत गुप्ता, जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल, राजन गुप्ता और विनोद गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : दादी की उम्र की बुजुर्ग से गलत काम: घर में घुसा व्यक्ति, 80 वर्षीय बुजुर्ग को देख डोली नियत, शोर सुन दौड़े पड़ोसी
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा। सोनम की सहेली और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारण कुछ हद तक साफ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : इन्फ्लुएंसर्स को अमृतपाल का खौफ: 'जेल जाना ही पड़ा तो... कइयों को ठिकाने लगाकर जाऊंगा', कौन है प्रीत जट्टी जिसे मिली धमकी?