फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bill, dhaba, owner, attack

बिल के लिए ढाबा मालिक पर हमला

Fri, 19 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 19 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
न्यू सब्जी मंडी स्थित सतनामिया ढाबा पर मुफ्तखोरी करने वाला थानेदार नहीं
विज्ञापन
बल्कि राजस्व विभाग का पटवारी निकला। उसने बिल के लिए उल्टा मालिक पर ही हमला कर उसकी लोडेड रिवाल्वर छीन ली थी। डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने पटवारी को काबू कर उससे रिवाल्वर बरामद कर ली है।


एसीपी नार्थ आईपीएस अमनीत कौंडल ने बताया कि वीरवार रात न्यू सब्जी मंडी स्थित सतनामिया ढाबा पर करीब आठ लोगों ने ढाबा मालिक परमजीत सिंह सतनामिया और उनके पिता मोहन सिंह पर हमला कर दिया था। दोनों से बुरी तरह से मारपीट की गई थी। परमजीत सिंह ने जान बचाने की खातिर दो फायर हवा में किए तो हमलावर चार गोलियों से भरी उसकी लोडेड रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची।


अमनीत कौंडल ने बताया कि जांच में पता चला है कि वीरवार को सतनामिया ढाबा पर खुद को थानेदार बताने वाला हरविंदर सिंह अपने साथी पुष्पिंदर के साथ आया था। हरविंदर सिंह खाने के पैसे देने में आनाकानी करने लगा। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हरविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ सतनामिया ढाबा पर हमला कर दिया और वहां पर कारीगरों को जमकर पीटा।


इस बीच सूचना पाकर मालिक परमजीत सतनामिया और उनके पिता मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी लाइसेेंसी रिवाल्वर से दो फायर किए, लेकिन आरोपियों ने उनसे मारपीट कर उनकी रिवाल्वर छीन ली। बाद में फरार हो गए। जांच में पता चला है कि हरविंदर सिंह पुलिस का थानेदार नहीं है, बल्कि आदमपुर में पटवारी के पद पर तैनात है। वह खुद को थानेदार बताकर रौब झाड़ रहा था।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को पटवारी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लोडेड रिवाल्वर भी जब्त कर ली। एसीपी कौंडल के मुताबिक पुलिस बाकी सात आरोपियों की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस हरविंदर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed