{"_id":"58624ca04f1c1b8640eec6b2","slug":"beaten-wife-take-off-at-home-case-registered-against-accused-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटकर दो दिन घर में रखा बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटकर दो दिन घर में रखा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 27 Dec 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटकर उसे दो दिन तक घर में बंद करके रखा। सूचना मिलने पर मायके वालों ने पीड़िता को रिहा करवाया और अपने साथ उसे घर लेकर आए। उधर, थाना जीरा सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति फरार है।
पीड़िता सुखजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बारह साल पहले उसकी शादी अमृतसर निवासी परमजीत सिंह से हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पंचायत ने दोनों के बीच समझौते भी करवाए, लेकिन कुछ दिन पहले परमजीत सिंह ने सुखजीत कौर के साथ मारपीट कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
जब मायके वालों को सूचना लगी तो उन्होंने सुखजीत कौर को रिहा करवाया और अपने साथ जीरा ले आए। सुखजीत कौर ने कहा कि ससुराल वाले उसे तंग करते हैं। पुलिस ने परमजीत पर मामला दर्ज किया है। परमजीत फरार है।