फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   attempt to kill, daughter-in-law, case on husband, father-in-law arrested, jalandhar

बहू को बेहोश कर पंखे से लटकाया, पति और ससुर पर केस

Wed, 13 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 13 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
attempt to kill, daughter-in-law, case on husband, father-in-law arrested, jalandhar
पंखे से लटकाया - फोटो : demo pics
शहर की बस्ती मिट्ठू में बुधवार सुबह एक बहू को उसके ससुराल वालों ने बेहोश करके पंखे से लटका दिया। इस पूरे मामले में महिला का पति भी पिता के साथ था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने शोर सुनकर पंखे से लटक रही महिला को नीचे उतारा। अमनदीप को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित महिला के बयान लेने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने महिला के ससुर अजीत सिंह और उसके पति सतवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

अमनदीप के भाई इकबाल सिंह का कहना है कि उसकी बहन की चार साल पहले शादी हुई थी। ससुराल वाले अमनदीप को किसी न किसी बात पर परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह ससुर परिवार ने बहन को बेहोश किया। उसके बाद अमनदीप को पंखे से लटका दिया। उसने आरोप लगाया कि अमनदीप कई बार फोन पर भी खुद के साथ हो रहे जुल्म के खिलाफ बताती रही है।
विज्ञापन


लड़की के पिता गुरदेव सिंह ने एक अकाली पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरदेव सिंह ने कहा कि विवाहिता का ससुर अजीत सिंह अकाली वर्कर है, जो एक अकाली पार्षद का बेहद करीबी है। वह पार्षद उन्हें राजीनामे के लिए धमका रहा था, मगर उन्होंने राजीनामा करने से साफ मना कर दिया। बेटी पर हुए इस जुल्म को बर्बाद नहीं किया जाएगा, उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी वेस्ट रविंदर  पाल संधू ने कहा कि पुलिस ने अकाली वर्कर ससुर अजीत सिंह और उसके पति सतवीर सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में अमनप्रीत कौर ने कहा कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके ससुराल वाले उसे तंग परेशान करते थे। बुधवार सुबह भी उसके ससुर और पति ने उसे बेहोश किया। उसके बाद उसे फंदे से लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed