{"_id":"b691abf7a8fd6e98352dc13345bd319d","slug":"atm-loot-in-jalandhar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटकर लुटेरे ने उड़ाए 12 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम काटकर लुटेरे ने उड़ाए 12 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को बस्ती बावा खेल पुली के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को काटकर लुटेरा 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थाना बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। जिस तरह से एटीएम काटा गया है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को गैस कटर गिरोह ने अंजाम दिया है। लुटेरे ने एटीएम में लगे कैमरों के तार काट दिए लेकिन एक कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज के जरिए जांच में जुट गई है।
बैंक प्रबंधकों का कहना है कि एटीएम में करीब 12 लाख रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लुटेरा सुबह करीब साढ़े पांच बजे एटीएम में घुसा था। उसने हेलमेट पहना हुआ था। उसने अंदर घुसते ही कैमरों की तारें काट डाली। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था।
थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ केवल किशोर ने बताया कि अब तक तक लुटेरों का पता नहीं चला है। एटीएम में लगे एक कैमरे में लुटेरे को एटीएम तोड़ते देखा जा सकता है लेकिन उसने हेलमेट पहना हुआ था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लुटेरे के साथ और कितने लोग थे इस बात की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। सीसीटीवी से मिली फुटेज की मदद व जांच के बाद जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।