{"_id":"57cc0c234f1c1bab303171e6","slug":"arrest-accused-arrested-murder-case-two-people-murder-faridkot-crime-jalanhdar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर ले ली थी दो जानें, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के आधार पर ले ली थी दो जानें, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo
कोटकपूरा की नई दाना मंडी में आढ़ती की दुकान पर उसके मुनीम और नौकर की पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्यारा सिंह को शक था कि उसकी पत्नी जसविंदर कौर के मुनीम मंगल कुमार के साथ अवैध संबंध हैं और उसकी गैर हाजिरी में वह आपस में मिलते हैं।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीती 27 अगस्त कोे कोटकपूरा मंडी में आढ़ती फर्म राजकुमार संजीव कुमार की दुकान नंबर 114 पर उनके मुनीम मंगल कुमार (32) और गांव वाडा दराका निवासी नौकर प्यारा सिंह की पत्नी जसविंदर कौर (45) की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुनीम के पिता श्याम सुंदर के बयान पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
जाच के लिए एसपी (डी) अमरजीत सिंह संधू, डीएसपी कोटकपूरा अमरजीत सिंह सिद्धू, इंचार्ज स्पेशल सेल इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और थाना सिटी कोटकपूरा प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह पर आधारित टीम का गठन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच टीम की पड़ताल के आधार पर इस दोहरे कत्ल केस में मृतका जसविंदर कौर के पति प्यारा सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। एसएसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीते दो सालों से आढ़ती की दुकान के पिछले हिस्से में बनी रिहायश में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। करीब एक माह से उसे शक था कि उसकी पत्नी के दुकान के मुनीम के साथ संबंध हैं। उसने उन्हें कई बार बात करते हुए भी देख लिया था।
वारदात वाले दिन भी जब प्यारा सिंह अचानक दुकान पर आया तो दोनों गैलरी में खड़े बात कर रहे थे। उसे देखते ही मंगल दफ्तर में आ गया और पत्नी रिहायशी कमरे की ओर चली गई। इससे गुस्साए प्यारा सिंह ने कुल्हाड़ी उठाते हुए पहले उसने 11 वार कर अपनी पत्नी जसविंदर कौर को मारा डाला और बाद में दुकान के दफ्तर में बैठे मंगल कुमार पर तीन वार कर उसकी भी हत्या कर दी।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से हत्याकांड में उपयोग की कुल्हाड़ी और घटना के समय आरोपी के पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों पर खून के निशान पाए गए हैं। इस दौरान एसपी (एच) बलवीर सिंह, डीएसपी (एच) वीर चंद, डीएसपी (स्पेशल ब्रांच) दर्शन सिंह गिल, डीएसपी फरीदकोट सुखदेव सिंह बराड़, डीएसपी जैतो जसवंत सिंह समेत विभिन्न थानों के प्रभारी भी मौजूद थे।